चिरकुंडा थाना क्षेत्र में कोयला लदा ट्रक मामले खनन पदाधिकारी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

चिरकुंडा : बीते शनिवार को एसडीएम के नेतृत्व में खनन विभाग द्वारा चिरकुंडा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला लदा ट्रक संख्या डबल्युबी 33 सी 5142 जब्त मामले में जिला खनन विभाग के खान निरीक्षक बसंत उरांव ने इस संबंध में चिरकुंडा थाना में मामला दर्ज कराया। दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा तथा जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी के नेतृत्व में खान निरीक्षक बसंत उरांव तथा आवंटित पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से खनिजों के अवैध खनन परिवहन के विरुद्ध चिरकुंडा थाना क्षेत्र में 29 मार्च को जांच अभियान चलाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जांच के दौरान जोगरात पंचायत टोला स्थित सामुदायिक भवन के समीप कोयला लदा ट्रक को रोकने का इशारा किया गया। तभी जांच दल को देखते ही ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक की विस्तृत जांच करने पर कोयला से संबंधित कोई परिवहन चालान, वैध कागजात आदि नहीं मिला। कोयला लदे ट्रक को जब्त कर चिरकुंडा थाना को सुपूर्द कर दिया था। इस सबंध में ट्रक मालिक, ट्रक चालक एवं इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य सभी लोगों के विरूद्ध चिरकुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया।

About Author

error: Content is protected !!