मैथन टोल प्लाजा से गुजरना एक अप्रैल से होगा महंगा, पांच से ₹20 तक हुई वृद्धि

टोल प्रबंधन ने छोटे कमर्शियल कार पर ₹5 एवं बड़े कमर्शियल वाहन पर 15 से ₹20 की बढ़ोतरी की

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एक अप्रैल से मैथन टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को अब ₹5 से ₹20 तक बढ़ा हुआ टोल टैक्स चुकाना पड़ेगा। शुक्रवार को टोल प्लाजा प्रबंधन ने 2025-26 का नया रेट जारी किया है जो 1 अप्रैल से लागू होगा। नए रेट के अनुसार मैथन टोल प्लाजा से एक बार गुजरने वाले छोटे कमर्शियल कार को अब 165 रुपया चुकाना होगा जो पहले 160 रुपया देना होता था जिसमें ₹5 की वृद्धि हुई है। वही बस ट्रक जैसे दो एक्सेल वाली व्यवसायिक वाहनों पर अब 345 रुपया लगेगा जबकि पहले ₹330 लगा करता था यहां ₹15 की वृद्धि हुई है। वही तीन एक्सेल वाली कमर्शियल वाहन को अब 375 देना होगा जबकि पहले इन्हें 360 रुपया देना होता था। यहां भी ₹15 की वृद्धि हुई है। वही भारी व्यावसायिक चार एक्सेल वाली वाहनों को अब 540 रुपया लगेगा जबकि पहले 520 रुपया लगा करता था यहां ₹20 की वृद्धि हुई है। इस तरह ओवर सीज के सात एक्सेल वाली भारी व्यावसायिक वाहनों को अब ₹655 रुपया देना होगा जबकि पहले 635 लगता था यहां भी ₹20 की वृद्धि की गई है।जबकि वाहनों के मासिक पास किराए पर भी ₹10 की वृद्धि की गई है इससे पूर्व मंथली पास ₹340 लगता था अब ₹350 लगेगा। जबकि जिले के अंदर चलने वाली जेएच नंबर वाले वाहनों के टोल टैक्स में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

About Author

error: Content is protected !!