नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड बताया जा रहा फहीम समीम खान के घर पर चला बुलडोजर।

नागपुर में 16 मार्च 2025 को भड़की हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम शमीम खान पर सरकार ने एक्शन लिया है. आरोपी के घर पर बुल्डोजर चलाने की कार्रवाई की गई है. बता दें कि फहीम को हिंसा का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. उसके कहने पर ही बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हुई थी और पूरे इलाके में दंगा हुआ था।नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम खान के संजयबाग कॉलोनी में स्थित उसके घर पर बुल्डोजर चलाया गया है. उसके घर के अवैध हिस्से को बुल्डोजर से तोड़ दिया गया है. आरोपी को घर में अवैध निर्माण कराने का दोषी बताया गया है. इसको लेकर प्रशासन की ओर से उसे नोटिस भी भेजा गया था. वहीं फहीम के खिलाफ हिंसा को लेकर देशद्रोह का मामला भी दर्ज किया गया है.फहीम के घर पर बुल्डोजर एक्शन को लेकर नगरपालिका के डिप्टी इंजीनियर सुनील गजभये ने कहा कि शिकायत को लेकर उन्हें जांच करने का आदेश दिया गया था और 24 घंटों का समय समाप्त होने पर एक्शन लिया गया.पुलिस जांच के मुताबिक फहीम ने नागपुर हिंसा के लिए भीड़ जुटाई थी और भड़काऊ भाषण देकर लोगों को हिंसा के लिए उकसाया था. उसके भाषण से पूरे इलाके में तानव का माहौल बढ़ गया था और हर तरफ दंगे हुए थे. दौरान कई दुकानों में तोड़फोड़ मचाई गई थी. वहीं कुछ अज्ञात लोगों ने गाड़ियों में आग लगा दी थी. इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे.बता दें कि नागपुर में हिंसा एक अफवाह के कारण शुरु हुई थी, जिसमें यह कहा गया था कि औरंगजेब की कब्र को हटाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे एक संगठन ने मुस्लिम धर्मग्रंथ जलाया है. इसके बाद से ही हर तरफ हिंसा की आग भड़क उठी थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!