पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र की सिलदाग पंचायत के बसडीहा गांव के जंगल में पत्थर माफियाओं ने वन विभाग कर्मियों पर हमला

पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र की सिलदाग पंचायत के बसडीहा गांव के जंगल में पत्थर माफियाओं ने वन विभाग कर्मियों पर हमला कर दिया. इसमें नौ वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया. सिलदाग पंचायत के एनएच-98 से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित बसडीहा के जंगल में बीती रात कुछ पत्थर माफिया ट्रैक्टर पर अवैध पत्थर लोड कर रहे थे. इस पर कार्रवाई करते हुए छतरपुर पूर्वी के वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां कार्रवाई के दौरान 30 से 35 की संख्या में अज्ञात पत्थर माफियाओं ने लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी लेकर वन कर्मियों पर हमला कर दिया. घटना शनिवार रात्रि करीब 10 बजे की है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!