लोकेशन पुर्वी टुंडी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दहेज उन्मूलन समिति का वार्षिक अधिवेशन सम्मेलन समारोह असुरबांध में हुआ संपन्न
धनबाद (पूर्वी टुंडी): धनबाद जिले के पुर्वी टुंडी प्रखंड के असुरबांध में दहेज उन्मूलन समिति का वार्षिक अधिवेशन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस समारोह में सभी जाति के लोगों ने भाग लिया और इस मुख्य अतिथि मंटू पटवार समाज सुधारक ने अपने विचार साझा किए। रीना मंडल ने संचालन किया और नाथ मंडल ने सभा की अध्यक्षता की इस समारोह में समाज कर्मियों ने दहेज प्रथा और मानसिक गुलामी के विरोध में अपनी बात रखी। साथ ही, मंडल समाज के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय बंक बिहारी मंडल के मूर्ति निर्माण के लिए शिलान्यास की घोषणा की गई। इस अवसर पर शंकर कुमार मंडल, श्यामापद मंडल, दुलाल मंडल, अमर मंडल,सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट रोहित मंडल