आर्मी जवान ने प्रेम प्रसंग में चलाई गोलियां,गिरफ्तार

बोकारो:- चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पत्थरकट्टा साइट में हवाई फायरिंग के मामले में थाना प्रभारी अमित कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो पल्सर बाइक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आर्मी जवान गुड्डू महतो, धर्मेंद्र कुमार राय और निमाई महतो शामिल हैं। पुलिस ने धर्मेंद्र कुमार राय के पास से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना प्रेम प्रसंग के कारण हुई। गुड्डू महतो की ममेरी बहन के साथ विजय गोराई का प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी मिलने पर गुड्डू ने नाराज होकर इस वारदात को अंजाम दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!