पुर्वी टुंडी प्रखंड सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न

पूर्वी टुंडी प्रखंड सभागार में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एस के पाटोदिया एंड एसोसिएट्स द्वारा आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी पूर्वी टुंडी और जिला पंचायत राज पदाधिकारी धनबाद के निर्देशानुसार किया गया मास्टर ट्रेनर रीना देवी ने पंचायत स्तरीय स्थाई समिति के अध्यक्षों को प्रशिक्षण प्रदान किया, जिसमें सभी पंचायत के मुखिया और वार्ड सदस्य ने भाग लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम में प्रखंड समन्वय पंचायती राज किशोर कुमार महतो, बीपीआरओ प्रेम प्रकाश सोरेन, प्रधान लिपिक परमानन्द प्रसाद, जमील अख्तर अंसारी लटानी पंचायत के मुखिया ऐनुल हक, वार्ड सदस्य संघ प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू सिंह जितेन दास सुबल दास राघव मुर्मू संगीत मंडल शाहिद अनवर अंसारी सहित कई प्रखंड कर्मी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

About Author

error: Content is protected !!