बराकर पुल के समीप रेल लाइन पर एक युवक का मिला शव।

बराकर पुल के समीप रेल लाइन पर एक युवक का मिला शव।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरसा।कुमारधुबी व बराकर स्टेशन के बीच बराकर पुल के समीप एक युवक का शव मिला। शव दो भागों में कटा हुआ था। कुमारधुबी स्टेशन मास्टर की सूचना पर चिरकुंडा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए धनबाद भेज दिया। पुलिस ने शव के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस मृतक के परिजनों से बात हो सकी। मृतक की पहचान कतरास के सलानपुर निवासी महेश यादव के पुत्र संदीप कुमार यादव (19) के रूप में हुई है । मृतक का पैतृक गांव नवादा (बिहार) है । दोपहर बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु धनबाद भेज दिया गया और परिजन को भी मोबाइल से सूचित कर दिया गया है। सूचना पाकर परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं। लेकिन विलंब होने के कारण आज पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शनिवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सुपुर्द किया जाएगा। थाना प्रभारी रामजी राय ने बताया कि कुमारधुबी स्टेशन मास्टर की सूचना पर शव को बरामद किया गया है । मामले में यूडी कांड अंकित कर हर बिंदु पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मृतक के परिजन के लिखित शिकायत व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किया जाएगा ।

About Author

error: Content is protected !!