परसुडीह पुलिस नें हत्या मामले पर 12 घंटे में उद्वेदन कर 6 लोगों को भेजा जेल

परसुडीह पुलिस नें हत्या मामले पर 12 घंटे में उद्वेदन कर 6 लोगों को भेजा जेल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर सोमवार की रात परसुडीह थाना क्षेत्र के गदड़ा में जमीन विवाद को लेकर बगल के ही पड़ोसियों ने कनवाई चालक संजय श्रीवास्तव की पीट-पीट कर हत्या कर डाली.इस मामले में परसुडीह थाना प्रभारी फ़ैज़ अहमद ने छः लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया. जिसमे तीन पुरुष और तीन महिला सामिल है पकड़ाए गए अभियुक्त आनंद प्रसाद, रोहित कुमार प्रसाद, आयुष कुमार प्रसाद, संजू देवी, अंजू देवी, एवं सुनीता साह शामिल है.

वही इस घटना के मुख्य आरोपी संतोष साह और रोशन साह पुलिस की गिरफ्त से दूर है.
मिली जानकारी के अनुसार संतोष साह के पूरे परिवार नें मिल कर लाठी डंडे से मार मार के चालक संजय श्रीवास्तव का हत्या कर दीया.
वही सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि इस हत्याकांड में छह लोगों को जेल भेजा जा चुका है आगे अन्य जितने भी लोग शामिल है उन्हें बक्सा नहीं जाएगा.

जमशेदपुर से संवाददाता शहजाद खान की रिपोर्ट

About Author

error: Content is protected !!