आसनसोल के जामुड़िया में रविवार देर रात एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

आसनसोल के जामुड़िया में रविवार देर रात एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयानक थी कि उसे बुझाने के लिए आसनसोल और रानीगंज से दमकल की कई गाड़ियां बुलानी पड़ीं। स्थानीय लोग और अग्निशमन कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते तीसरी मंजिल तक फैल गईं। आग को और अधिक फैलने से रोकने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां घंटों तक जुटी रहीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

स्थानीय व्यापारियों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जामुड़िया में अग्निशमन केंद्र बनाया जाना था, लेकिन अब तक इसका निर्माण नहीं हुआ है। इसी कारण समय पर दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंच पातीं और नुकसान बढ़ जाता है। इससे पहले भी इलाके में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, जब दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही आग ने बड़ा रूप ले लिया था।

About Author

error: Content is protected !!