राजमहल के तीनपहाड़ में दामाद ने ससुर को मारी गोली ।

राजमहल के तीनपहाड़ में दामाद ने ससुर को गोली मारी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साहिबगंज जिले के राजमहल तीनपहाड़ मुख्य पथ पर तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के मुरली खैरबन्नी मोड़ के समीप रविवार की रात करीब 7 बजे दामाद ने ससुर को गोली मार दी. पारिवारिक विवाद में हुई इस फायरिंग में ससुर गंभीर से घायल हो गया. स्थानीय राहगीर एवं ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. चिकित्सकों के मुताबिक, गोली पीठ में फंस गयी है।

तीनपहाड़ के लोगाई गांव में हुई घटना।

तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के लोगाई गांव के सुबोल कर्मकार (55) और उसके दामाद गंगा दास के बीच परिवारिक विवाद हो गया. विवाद के दौरान ही दामाद ने ससुर को गोली मार दी. सूचना मिलते ही एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी और तीनपहाड़ के थाना प्रभारी गुलशन गौरव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

अनुमंडलीय अस्पताल में सुरक्षा में मुस्तैद थे थाना प्रभारी।

राजमहल के थाना प्रभारी गुलाम सरवर अनुमंडलीय अस्पताल में सुरक्षा-व्यवस्था बनाये रखने के लिए खुद पुलिस वालों के साथ मौजूद थे. घटनास्थल पर पुलिस को देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया. अपने ससुर पर गोली चलाने वाले दामाद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

गोली चलने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोली चलाने वाले अभियुक्त को देसी कट्टा के साथ हिरासत में ले लिया है. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जांच के आधार पर जरूरी कार्रवाई की जायेगी।

 

About Author

error: Content is protected !!