Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुर्वी टुंडी रघुनाथपुर शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
धनबाद : पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र में स्थित रघुनाथपुर प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां भगवान शिव की पूजा और आराधना का दिन है, जो हर साल 26 फरवरी को मनाया जाता है मंदिर के पुजारी काशीनाथ मिश्रा और बैद्यनाथ मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भर्ती इस वर्ष भी यहां महाप्रसाद खिचड़ी का आयोजन किया गया है, साथ ही रात्रि में हरि कीर्तन और बाबा भोलेनाथ की बाराती में बैंड बाजा का आयोजन भी किया गया है पूर्वी टुंडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा और अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने भी पूजा अर्चना की और पूर्वी टुंडी के खुशहाली, सुख शांति और समृद्धि के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।
रघुनाथपुर के पुजारी काशीनाथ मिश्रा ने बताया कि यह मंदिर लगभग 300 साल से भी अधिक पुराना है और राजा ने बनाया है। सोनापानी के ग्रामीण ने बताया कि यह मंदिर पांडव काल में पांडवों द्वारा स्थापित किया गया है मोहलीडीह पंचायत स्थित नीलकंठ बाबा मंदिर में सैकड़ों भक्तों ने पूजा अर्चना की। वहीं महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बामनबाद पुजारी निरंजन भट्टाचार्य आठ प्रहर हरि कीर्तन आयोजन किया है और हलकट्टा में महाशिवरात्रि के इस अवसर पर कीर्तन का भी आयोजन किया गया है। पूरा पूर्वी टुंडी में महाशिवरात्रि को लेकर काफी उत्साह है और क्षेत्र के सभी मंदिरों में भक्त बोलेनाथ के पूजा अर्चना में मग्न दिखे।