ऑनलाइन गेम के चक्कर में लुटा दिये पिता के 9 लाख रुपए, भरपाई के लिए की चोरी, अब पहुंचा जेल।

ऑनलाइन गेम के चक्कर में लुटा दिये पिता के 9 लाख रुपए, भरपाई के लिए की चोरी, अब पहुंचा जेल।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो: ऑनलाइन गेम में सेक्टर-1 विकास नगर निवासी सोनू अपने पिता के बैंक में रखे 9 लाख रुपए हार गया. इस पैसे की भरपाई के लिए उसने चोरी करने का प्लान बनाया. बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-1 श्रीराम मंदिर स्थित जगदंबा ज्वेलर्स में 28 फरवरी की रात को चोरी भी कर डाली. दुकान में रखे लगभग 22 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात उड़ा लिये. जेवरात को बेचकर पिता के खाते में 9 लाख रुपए डालकर बाकी पैसे अपने पास रख लेना था. इसी बीच, पुलिस ने चोरी की जांच शुरू की. 5 मार्च को पुलिस ने चोरी के आरोपी सेक्टर-1सी विकास नगर निवासी सोनू कुमार को पकड़ लिया।

पुलिस ने सोनू को न्यायिक हिरासत में चास जेल भेजा।

कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सोनू को न्यायिक हिरासत में चास जेल भेज दिया. सिटी डीएसपी आलोक रंजन, सेक्टर चार इंस्पेक्टर संजय कुमार, बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमाद दास ने संयुक्त रूप से बीएस सिटी थाना में पत्रकारों के समक्ष यह खुलासा किया।

एसपी ने सिटी डीएसपी की अगुवाई में किया एसआईटी का गठन।

मामले के उद्भेदन के लिए एसपी मनोज स्वर्गियारी ने सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया. इसमें छापेमारी दल में सेक्टर 4 थाना के इंस्पेक्टर संजय कुमार, बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, पुलिस अवर निरीक्षक शैलेंद्र पासवान, सेक्टर 12 थाना प्रभारी सुभाष कुमार पासवान, सेक्टर 6 थाना प्रभारी प्रभात कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक महती बोयपाय, पुलिस अवसर निरीक्षक नीरज सेठ, आरक्षी मदन प्रसाद, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, इलियास अंसारी, विजय कुमार सिंह शामिल थे. जांच के बाद सोनू की गिरफ्तारी हुई।

About Author

error: Content is protected !!