फुलारीटांड़ में युवक ने लगाया फांसी,परिजनों का रो रो के बुरा हाल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद : फुलारीटांड़ के हड़कूप भट्ठा निवासी परमेश्वर मोहली के 25 वर्षीय पुत्र सूरज मोहली का शव अपने ही रसोईघर में ही फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मधुबन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अहले सुबह जब घर के सदस्य उठे तो रसोई के छत पर लगे लोहे के पाइप के सहारे देर रात सूरज फंदे के सहारे लटका पाया गया। बाद में उसे आसपास के लोगो की मदद से नीचे उतारा गया तो उसके प्राण पख़ेरू उड़ चुके थे। मृतक की पत्नी नेहा देवी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के दो छोटे छोटे बच्चे हैं और वह ईंट भट्टा में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।