सुन्दरनगर थाना प्रांगण पर भूमि विवाद समाधान दिवस पर लगा कैंप

सुन्दरनगर थाना प्रांगण पर भूमि विवाद समाधान दिवस पर लगा कैंप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर के सुन्दरनगर थाना परिसर पर जमशेदपुर उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार अंचल अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व पर भूमि विवाद समाधान दिवस पर कैंप लगाया गया जहां कई सारे स्थानीय लोगों ने अपने-अपने जमीन की समस्या को लेकर अंचल अधिकारी मनोज कुमार से मिल कर अपनी अपनी समस्या बताएं.
जहां अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने पत्रकारों को बताया कि प्रत्येक थाना में बुधवार के रोज कैंप लगाया जाएगा जहां छोटी-मोटी समस्या अंचल और विभिन्न थाना प्रभारी के सहयोग से निपटाया जा सके.
वही उन्होंने बताया कि उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधिकारी के आदेश अनुसार विभिन्न थाना क्षेत्र पर सुंदर नगर 5 मार्च! बागबेड़ा 12 मार्च!गोविंदपुर 19 मार्च! टेल्को 26 मार्च! बिरसानगर 9 अप्रैल!सिदगोड़ा 16 अप्रैल!सीताराम डेरा 23 अप्रैल!साकची 30 अप्रैल! बिस्टुपुर 7 मई!जुगसलाई 14 मई!कदमा 21मई! सोनारी 28 मई!एवं बर्मा माइंस थाना 4 जून 2025 में प्रत्येक बुधवार सुबह 11:00 बजे से शाम 3:00 तक प्रत्येक थाना में कैंप लगाया जाएगा. और जमीन से संबंधित सभी समस्या का समाधान होगा.जो अंचल तक दौड़ ना लगाना पड़े।

About Author

error: Content is protected !!