मां तारा लिटिल शांता प्री-स्कूल मछियारा महुदा में हुआ वार्षिक समारोह स्फूर्ति का आयोजन।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महुदा : मां तारा लिटिल शांता प्री-स्कूल मछियारा महुदा में रविवार को वार्षिक समारोह स्फूर्ति का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में छात्राओं द्वारा में नृत्य प्रतियोगिता, वाद विवाद संवाद व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के संस्थापक गोपाल चंद्र पांडेय ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य हम दूसरों के प्रति निस्वार्थ भाव से जितना संभव हो सके हम उनकी मदद करें। इंसानियत के प्रति इंसान समर्पित रहे। मानवता के प्रति हम समर्पित रहे, तभी हम सभी रिश्ते को साकार कर सकते हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह ने कहा है कि कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक करना है। बच्चो के शिक्षा के प्रति अभिभावक सजग रहे तभी बच्चे उँची मंजिल प्राप्त कर सकते है। मुख्य रूप से धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह , माननीय धनबाद उप प्रमुख श्रीमती रेणुका सिंह,फाउंडर श्री गोपाल चंद्र पांडे , मुखिया महेश पटवारी उपस्थित थे कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका पूजा कुमारी, जिया पांडेय, नगमा परवीन, सानिया परवीन, पुनम कुमारी, उषा महली, शंकर रवानी, कार्तिक राय, गुलजार अंसारी, मीठू देवी,गंगा धर पांडे,,आदित्य पांडे, आदि सभी अपना अपना महत्वपूर्ण आदि का सराहनीय योगदान रहा।

About Author

error: Content is protected !!