सिपाहियों के तबादले से पुलिस मेस एसोसिएशन में खलबली, डीआईजी को लिखा पत्र

54 सिपाहियों के तबादले के खिलाफ मेंस एसो ने डीआइजी कार्मिक को लिखा पत्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद. दो दिन पहले हुए धनबाद के 54 सिपाही – हवलदार के तबादले के खिलाफ धनबाद पुलिस मेंस एसोसिएशन ने मोर्चा खोला दिया है. इसे लेकर बुधवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक) को पत्र लिख कर तबादले पर पुनर्विचार करने को कहा है. जबकि दूसरे जिले में तबादला को लेकर कई सिपाही हवलदार में रोष देखने को मिल रहा है. पत्र के माध्यम से मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया है कि पुलिस उप महानिरीक्षक कोयला क्षेत्र बोकारो के कार्यालय द्वारा पत्र निर्गत किया गया था और उसमें धनबाद जिला बल में पदस्थापित 54 सिपाही- हवलदार का प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से विभिन्न जिला- प्रतिष्ठानों में स्थानांतरण किया गया है, लेकिन इसमें ऐसे भी पुलिस जवान हैं, जिनकी सेवा पुस्तिका में किसी भी प्रकार की कोई भी वृहद सजा उनके विरुद्ध नहीं है. फिर भी ऐसे जवान को प्रशासनिक दृष्टिकोण से इस जिला बल से अन्यत्र में स्थानांतरित कर दिया गया है. एसोसिएशन ने इस ट्रांसफर पर फिर ने विचार करने का आग्रह किया ।

About Author

error: Content is protected !!