मधुबन कोलयरी में बंद पड़े ट्रांसफर रूम का ताल तोड़ ट्रांसफर के महंगे कोवाइल ले उड़े चोर, कई बस्तीयों में छाया अंधेरा।

मधुबनख : खरखरी ओपी क्षेत्र के मधुबन कोलियरी स्थित बन्द पड़े भूमिगत खदान 1नम्बर पीट के समीप स्थित ट्रांसफार्मर रूम का ताला तोड़कर सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक हजार केवीए का चालू ट्रांसफार्मर को तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के कीमती क्वाइल निकालकर चलते बने।इस दौरान चोरों ने ट्रांसफार्मर से क्वाइल निकालने के लिये ट्रांसफार्मर में भरे नौ सौ लीटर कीमती आयल को धरती पर गिरा कर पूरी तरह से नष्ट कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उक्त घटना के बाद से ही मधुबन बस्ती,ऊपर टोला, नीचे टोला,बहराटांड़,भलगजरी,नूतनडीह,न्यू क्वार्टर मधुबन,परसबनियां कॉलोनी,बंगला धौड़ा कॉलोनी,ऑफिस कॉलोनी,हरिजन टोला आदि जगहों के दस हजार से अधिक की आबादी में अंधेरा पसरा हुआ है।इधर मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना बरोरा क्षेत्रीय प्रबंधन को दिया।सूचना मिलते ही क्षेत्रीय अभियंता रविकांत,ओवरमेन अशोक सिंह सहित टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और अबिलम्ब ट्रांसफार्मर का ब्यबस्था कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का अस्वासन दिया।

About Author

error: Content is protected !!