गिरिडीह में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, शादी के बाद से ही हो रही थी प्रताड़ना, दहेज में बाइक मांगने का आरोप
झारखंड : गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार शाम गुलाब टुडू नाम की महिला को बेहोशी की हालत में बराकर नदी पुल के पास पाया गया।
उसके मुंह से झाग निकल रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
एक महीने पहले हुई थी शादी
गुलाब टुडू ने 17 जनवरी को सुराबीन हेम्ब्रम से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह अपने ससुराल में रहने लगी, लेकिन परिजनों का कहना है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।
बाइक की मांग को लेकर हो रही थी प्रताड़ना
मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष दहेज में एक अपाचे बाइक की मांग कर रहा था। जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो गुलाब को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा।
बेहोशी की हालत में मिली थी महिला
रविवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला बेहोशी की हालत में बराकर नदी पुल के पास पड़ी है।