पुलिस प्रशासन की अपील
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विभिन्न कोचिंग संस्थानों में चलाया गया जांच अभियान
हज़ारीबाग़ : इन दिनों हजारीबाग समेत पूरे झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा संचालित की जा रही है। पेपर लीक होने के बाद JAC ने मैट्रिक के हिंदी और साइंस परीक्षा को रद्द कर दिया है। इस मामले में असामाजिक तत्वों द्वारा गलत इरादे से भ्रामक खबर फैलाये जाने की आशंका को लेकर हजारीबाग की DC नैंसी सहाय ने पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने व सोशल मीडिया के गहन निगरानी का निर्देश दिया है।
पुलिस प्रशासन की अपील
हजारीबाग पुलिस सभी जिला वासियों से यह अपील करती है कि झारखंड राज्य में चल रहे मैट्रिक /इन्टर परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में अफवाह न फैलाये। अगर आपके पास किसी भी प्रकार की जानकारी हो तो तुरंत हमारे साइबर थाना हजारीबाग मो० नं0-9430165939 पर जानकारी साझा करें अथवा डायल 100/112 पर कॉल करें। किसी प्रकार की भ्रामक सूचना यदि किसी व्यक्ति / YouTube / Telegram /Facebook/Instagram / Twitter (x) के माध्यम से फैलायी जा रही है तो ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई BNS एवं IT Act की सुसंगत धाराओं में की जायेगी। जिससे 10 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। इसलिए आप सभी से निवेदन है की परीक्षाओं को कदाचार मुक्त एवं भ्रामक सूचना फैलाये बिना सम्पन्न कराने में हजारीबाग पुलिस का सहयोग करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जायेगी। आपकी हर सूचना पर हजारीबाग पुलिस अविलंब कार्रवाई करेगी। शांति एवं विधि – व्यवस्था बनाये रखने के लिए हजारीबाग पुलिस आपसे सहयोग की अपेक्षा रखती है।
विभिन्न कोचिंग संस्थानों में चलाया गया जांच अभियान
DC नैंसी सहाय के निर्देशानुसार सदर SDM लोकेश बारंगे की अगुआई में शहरी क्षेत्र के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कोर्रा, बाबूगांव और मटवारी क्षेत्र के कोचिंग संस्थानों पर जांच की गई। उन्होंने बताया कि मैट्रिक इंटर की परीक्षा पेपर लीक मामला अत्यंत गंभीर मामला है। वहीं सभी से अपील है कि सोशल मीडिया में किसी प्रकार की कोई भ्रामक सूचना न डालें।