खरखरी कोलियरी के फिल्टर प्लांट के स्विच रूम मे हुयी सेंधमारी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : मधुबन थाना क्षेत्र के गोविंदपुर एरिया तीन अंतर्गत खरखरी कोलियरी के फिल्टर प्लांट के समीप स्विच रूम मे शनिवार की लगभग रात के 1:00 से 1:30 बजे बिच चोरों ने सेंधमारी कर लगभग 50 मीटर लंबा और दस गेज का कोपर का केबल काट लिया स्विच रूम में पड़े कुछ टूल्स को भी वे अपने साथ लेकर चले गए।चोरों द्वारा चोरी की गई केबल और अन्य सामानों की कीमत लगभग दो लाख बताई जा रही है।यह स्विच रूम खरखरी कोलियरी के कुछ ही दूरी पर है ।जहां 24 घंटे सीआईएसएफ के जवान तैनात रहतें है।सुबह ड्यूटी पर आए बीसीसीएल के कर्मचारियों ने सेंधमारी को देख कर तत्काल इसकी सूचना खरखरी कोलियरी प्रबंधन को दी। मधुबन थाना क्षेत्र में चोरों का मनोबल इन दिनों कितना बढ़ गया है कि अभी कुछ दिन पहले ही खरखरी कॉलोनी से पानी की पाइप काट कर ले भागे थे।केबल चोरी होने से खरखरी बस्ती,खरखरी कॉलोनी,नारायण धौडा मे बिजली एव पानी की सप्लाई बाधित हो गई है।

About Author

error: Content is protected !!