शिक्षकों के लिए MACP की मांग एवं सेवानिवृत्ति उम्र 62 वर्ष करने हेतु अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने विधायकों को ज्ञापन सौंपा

धनबाद : एम ए सी पी और सेवानिवृत्ति उम्र 62 वर्ष की मांग हेतु ज्ञापन सौंपा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


प्रस्तावित विधानसभा सत्र में शिक्षकों के लिए MACP की मांग एवं सेवानिवृत्ति उम्र 62 वर्ष करने हेतु अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ,जिला इकाई, धनबाद द्वारा जिले के माननीय विधायकों को ज्ञापन सौंपा गया। माननीय विधायक Tundi विधानसभा श्री मथुरा महतो, माननीय विधायक श्री राज सिन्हा, माननीय विधायक निरसा श्री अरूप चटर्जी, माननीय विधायक सिंदरी श्री चंद्रदेव प्रसाद महतो को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि शिक्षकों की सेवानिवृत्ति उम्र 62 वर्ष किया जाना अपेक्षित है, तथा MACP भी लागू किया जाय ,विदित हो कि झारखंड के अन्य कर्मियों को MACP देय है, जबकि शिक्षक को बंचित रखा गया है

About Author

error: Content is protected !!