बोकारो डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा ने कतरास थाना में गार्ड ऑफ ऑनर सलामी ली, निरीक्षण के दौरान दिए महत्वपूर्ण निर्देश

धनबाद : बोकारो के डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा ने कतरास थाना का निरीक्षण किया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी गई। इस दौरान उन्होंने कतरास सर्किल इंस्पेक्टर के कार्यों की फाइलों की जांच की और थाना प्रभारी को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा ने लॉन ऑर्डर बनाए रखने और थाने के भवन की रंगाई-रंगाई कराने पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने स्थानीय समुदाय के साथ अच्छे व्यवहार को सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारी को आदेश दिए।

डीआईजी ने बीसीसीएल एरिया के अंतर्गत सभी कार्यालयों के रखरखाव और रंगाई-रंगाई की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए बीसीसीएल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित किया जाए।

इसके अलावा, डीआईजी ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की बात की और कहा कि जो अपराधी सलाखों के पीछे नहीं हैं, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाए।

साथ ही, उन्होंने जाम की समस्या पर भी चर्चा की और जन जागरूकता फैलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उनका मानना है कि जन जागरूकता और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रहेगी।

डीआईजी का यह निरीक्षण क्षेत्र की सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र का भ्रमण किया गया,

About Author

error: Content is protected !!