धनबाद: महाकुम्भ स्नान करने जाने को लेकर धनबाद स्टेशन पर बढ़ती रेल यात्रियों के भीड़ को देखते हुए उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बुधवार देर शाम धनबाद स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने तथा यात्री सुविधा को लेकर क्या क्या उपाय किए जा सकते हैं उसपर उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उपायुक्त ने बताया कि धनबाद स्टेशन और गोमो स्टेशन पर व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है और यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर उसे नियंत्रित करने को लेकर जो भी कदम उठाये जाने है उसपर भी चर्चा हुई है. रेलवे पुलिस, आर पी एफ धनबाद पुलिस सभी का सहयोग लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त किया जा रहा है.जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बलो को भी लगाया जायेगा. उपायुक्त के निरीक्षण के मौक़े पर RPF कमांडेंट अनुराग मीणा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बलो की संख्या बढ़ाई जा रही है.
यात्रियों को जागरूक भी किया जा रहा है साथ ही उन्होंने जमुआ की घटना को देखते हुए यात्रियों से एक अपील यह भी की कि ट्रेन छूटने पर यात्री पेनिक नहीं हों और रेलवे सम्पत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाये भीड़ बढ़ने पर रेलवे तत्काल प्रयागराज के लिए ट्रेन भी चला रही है।