दरभंगा में नई नवेली स्कॉर्पियो लेकर निकले शख्स ने दो लोगों को रौंदा, एक की मौत

बिहार: दरभंगा में नई नवेली स्कॉर्पियो लेकर निकले शख्स ने दो लोगों को रौंदा, एक की मौत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार के दरभंगा में शनिवार सुबह एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की खबर मिलने के बाद स्कॉर्पियो मालिक के भाई की सदमा लगने से मौत हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा कोतवाली ताना क्षेत्र के भटियारीसराय में हुआ। स्थानीय निवासी अमरनाथ भंडारी नई स्कॉर्पियो खरीदकर उसे चलाना सीख रहा था। दोनार से नाका नंबर पांच वाली सड़क पर नियंत्रण खो देने के बाद स्कॉर्पियो ने दो लोगों को रौंदते हुए बिजली के पोल को टक्कर मार दी। सड़क से गुजर रहे दो लोग उसकी चपेट में आ गए।

कार की टक्कर से भटियारिसराय निवासी छीतन सहनी (65) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल महिला का नाम राधा देवी है, वह भी इसी मोहल्ले की रहने वाली हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली और नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची एवं घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना से पूरे मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। स्कोर्पियो मालिक ने किसी तरह भीड़ से बचकर अपनी जान बचाई।

दूसरी ओर, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कॉर्पियो के मालिक अमरनाथ भंडारी के भाई की सदमे से मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मृतक छीतन सहनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा डीएमसीएच भेज दिया गया।

About Author

error: Content is protected !!