राजधानी से किडनैप BHP नेता धनबाद में मिले, स्टेशन से हुआ बरामद

राजधानी से किडनैप BHP नेता धनबाद में मिले, कैसे हुए रिकवर…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: राजधानी रांची से अचानक रहस्यमय ढंग से गायब हुए विश्व हिंदू परिषद के नेता और होटल कारोबारी लाल रणविजय नाथ सहदेव को सही सलामत रिकवर कर लिया गया है। उन्हें धनबाद RPF की टीम ने स्टेशन से बरामद किया। लाल रणविजय नाथ सहदेव राजधानी रांची के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र उरगुट्टू के रहने वाले हैं। उनके घरवालों ने बीते गुरुवार को उनकी अपहरण की प्राथमिकी ठाकुरगांव थाना में दर्ज करायी थी।

बलियापुर के CO प्रवीण कुमार ने मीडिया को बताया कि RPF ने उन्हें जानकारी दी कि लाल रणविजय नाथ सहदेव स्टेशन पर भाग रहे थे। वे बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे। रणविजय को चीखते-चिल्लाते और भागते देख RPF ने उन्हें अपनी हिफाजत में ले लिया और फिर अस्पताल में एडमिट कराया। CO के अनुसार होटल कारोबारी लाल रणविजय नाथ सहदेव को किडनैप कर किसी पहाड़ के ऊपर रखा गया था। वहीं, उनकी सोने की अंगूठी और पास में जो पैसे थे, सबकुछ छीन लिये गये। हाथ रस्सी से बंधे थे। वो भाग न पाये, इस चलते उनके पैरों को जलाने का प्रयास किया गया था।

इधर, किडनैपिंग के पीछ जो बातें छनकर सामने आ रही है उसके अनुसार लाल रणविजय नाथ सहदेव बीते गुरुवार को शाम करीब चार बजे अपने घर से कहीं जा रहे थे। उनका घर पिठोरिया में है। राजभवन के पीछे वे पेशाब करने के लिये रुके। जैसे ही उन्होंने अपनी बाइक रोकी, एक इको स्पोर्ट कार से उतरे चार लोगों ने उनका अपहरण कर लिया और चलते बने। सहदेव चीख-चिल्ला न सके, इस चलते उन्हें रास्ते में ही बेहोश कर दिया गया था। अब उन्हें रिकवर कर लिया है।

About Author

error: Content is protected !!