CSC का शटर डाउन कर दम भर संचालक को कूटा, फिर ले उड़े पांच लाख

CSC का शटर डाउन कर दम भर संचालक को कूटा, फिर ले उड़े पांच लाख

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: SBI के CSC संचालक शिवचरण पातर को दिनदहाड़े लूट लिया गया। एक बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले। पीड़ित शिवचरण महतो ने मीडिया को बताया कि वे दिन के 11 बजे अपने CSC सेंटर में बैठे थे। तभी अचानक एक बाइक पर सवार तीन अजनबी लोग वहां धमक पड़े। वे लोग सीधे अंदर घुस आये। पहले तो CSC सेंटर का शटर डाउन किया। फिर शिवचरण पातर के साथ मारधाड़ की। काउंटर में रखे करीब पांच लाख रुपये निकाल लिये और बाइक पर सवार होकर भाग निकले। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है। इधर, वारदात के बाद CSC संचालक शिवचरण पातर भागे-भागे थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज करायी। दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस तफ्तीश में जुट गयी है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। घटना आज यानी बुधवार को राजधानी रांची से सटे तमाड़ थाना क्षेत्र के रंगामाटी तड़ाई रोड में हुई।

About Author

error: Content is protected !!