पिस्टल के बल पर दो युवतियों के अपहरण का प्रयास

जमशेदपुर के डोबो ब्रिज के समीप दो युवती को पिस्टल के नोक पर अपहरण का प्रयास किया गया. बताया जा रहा है कि दोनों युवती अपने सहेली के साथ डोबो ब्रिज के समीप रील बना रही थी तभी अचानक उजला कलर का एक स्कॉर्पियो आकर रुका और पिस्तौल निकाल कर एक युवक युवती के पीठ में सताते हुए गाड़ी पर बैठने को कहा. हलाकी युवती ने दिलेरी दिखाई और कार में बैठने के वजाय अपने स्कूटी स्टार्ट करने सहेली के साथ फरार हो गई. हालांकि उजाला कलर के स्कॉर्पियो पर सवार मनचले युवको ने उसका पीछा भी किया लेकिन युवती सोनारी आ गई और अपने जान बचाकर बिशुनपुर थाना के टी ओ पी के पास पहुंची लेकिन पुलिस नदारत था.वहां से भाग कर युवती बिष्टुपुर थाना पहुंची और अपने आप बीती सुनाई हालांकि कुछ पुलिस वाले उसे घटनास्थल पर गए लेकिन कोई नहीं मिला. वही बिस्टुपुर थाना ने यह हवाला देकर युवती को हटा दिया कि यह सोनारी का मामला है.हालांकि युवती अपने परिवार वालों के साथ आज बिष्टुपुर और सोनारी थाना पहुंचकर आपबीती बताइए लेकिन लिखित शिकायत नहीं की. वही पुलिस उसे इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खागाल रहा है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.ऐसे यह दोनों युवती मानगों की रहने वाली है .

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!