रांची : पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाबजूद तबादला किये गये पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को एसपी विरमित नही कर रहे है. तबादले के आदेश के बाद मुख्यालय ने कई बार रिमाइंडर भी भेजा है. बाबजूद विरमित नही किया गया है. फिर से एक बार जिलों के एसएसपी, एसपी, सीआईडी, रेल, विशेष शाखा समेत पुलिस के अन्य विंग के प्रमुख को इस बाबत पत्र भेजा गया है. पत्र के अनुसार वर्ष 2024 से लेकर अबतक स्थानान्तरित किये गये पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को विरमित कर भौतिक रूप से प्रस्थान कराते हुए अनुपालन प्रतिवेदन पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने के लिए आदेशित किया गया था. परन्तु विरमित करने के लिए कई बार रिमाइंडर भेजे जाने के बावजूद भी कई जिलों के एसएसपी, एसपी ने अबतक स्थानान्तरित पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को विरमित नहीं किया है. जो वरीय पदाधिकारी के आदेश का उल्लंघन है. अतएव निदेश दिया जाता है कि वर्ष 2024 से लेकर अबतक किये गये स्थानान्तरित पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों जिन्हें अबतक विरमित नहीं किया गया है. उन्हे 2 दिनों के अन्दर स्थानान्तरित जिला, इकाई के लिए विरमित कर अनुपालन प्रतिवेदन पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!