निरसा के बर्मन ज्वेलर्स में लाखों के आभूषण की चोरी, दूसरी ज्वेलरी दुकान में चोरी का किया प्रयास

निरसा के बर्मन ज्वेलर्स में लाखों के आभूषण की चोरी, दूसरी ज्वेलरी दुकान में चोरी का किया प्रयास

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरसा : निरसा थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक काफी बढ गया है। पिछले दिनों निरसा के कई दुकानों में चोरी की घटना हो चुकी है। निरसा के जामताड़ा रोड स्थित बर्मन ज्वेलर्स में सोमवार की रात में चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी कर ली। दुकानदार का कहना है कि मार्केट के मालिक ने मंगवार की सुबह सूचना दी कि आपकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। मुझे लगता है कि आपके दुकान में चोरी हुई है। सूचना पाकर जब मै वहां पहुंचा तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है । हमारी दुकान से लाखों की आभूषण चोरी हो गई है। बाद में आकलन करने के पश्चात सही जानकारी मिल पाएगी। वहीं चोरो ने
नेशनल हाईवे के किनारे स्थित शुभम ज्वेलर्स दुकान के पीछे की दीवार में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया गया है। लेकिन चोर सफल नहीं हो सके। इससे पता चलता है कि पुलिस के बड़े-बड़े दावे फेल हो रहे है।

About Author

error: Content is protected !!