महाकुम्भ स्नान कर वापस लौट रहे सरायढेला खरनागढ़ा, धनबाद निवास फौजी समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत

धनबाद: कल्लीपुर-खजुरी चट्टी (साधु कुटिया) के निकट शनिवार को पूर्वान्ह नौ बजे हाईवे पर खड़े ट्रेलर (ट्रक) के पिछले हिस्से में तेज रफ्तार कार जा टकराई। हादसे में कार सवार फौजी (सूबेदार) शिवजी सिंह (46) व सोनम सिंह (22) राजू सिंह (47) , अलका सिंह (45) की भी मौत हो गयी। हादसे में फौजी की पत्नी नीरा सिंह (44) गंभीर रूप से घायल हो गयी। नीरा सिंह का दोनों हाथ और पैर टूट गया है। वहीँ इलाज के दौरान अलका सिंह की भी मौत रविवार को हो गई। अंतिम दाह संस्कार रविवार को रात्रि 8 बजे वाराणसी के घाट में किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि कार के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए थे। दुर्घटना के बाद ट्रेलर को छोड़ चालक भाग निकला। मृत फौजी (सूबेदार) लद्दाख, में तैनात था ।

बिहार प्रांत के जिला आरा के ग्राम रतनपुरा के मूल निवासी एवं वर्तमान में झारखंड प्रांत के धनबाद जिला के खरनागढ़ा (सरायढेला) में रह रहे शिवजी सिंह हुंडई की वेन्यू कार (जे.एच.10.सीबी.7805) में पत्नी नीरा सिंह व पुत्री सोनम सिंह संग सवार होकर प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर वापस घर लौट रहे थे।

About Author

error: Content is protected !!