मधुबन थाना व धर्माबांध ओपी सिमा क्षेत्र के बाबुडीह स्थित जंगल में हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी की चहारदीवारी निर्माण को लेकर गुरुवार 9 जनवरी को आजुसु समर्थक व कारु यादव समर्थको के बिच गोलीबारी, बमबाजी व गिरिडीह सांसाद चंद्रप्रकाश चोधरी खरखरी स्थित आवासीय कार्यालय मे आगजनी व तोड फोड़ एव बाघमारा एसडीपीओ को पथराव कर घायल करने मामले में पुलिस की छापेमारी जारी है। घटना के 15वें दिन शुक्रवार रात्री पुलिस ने घटना में शामिल दोनों पक्षों के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धर्माबांध, बाबुडीह, देवघरा, बावनडीहा, सिनीडीह, महेशपुर, नावागढ़, फुलारीटड़, सूर्याडीह, फुलारीटांड़, आशा कोठी खटाल, फुलारीटांड़ खटाल, नारायण धौड़ा, खरखरी कॉलोनी में छापेमारी की इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिनीडीह ब्राहमणडिया निवासी नामदज आरोपी समीर ग्याली पिता परेश ग्याली को सिनीडीह से पकड़कर पुछताछ कर रही है। लेकिन पुलिस कुछ बताने से परहेज कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!