धनबाद: बीसीसीएल सेंट्रल अस्पताल के स्कूल ऑफ नर्सिंग में एडमिशन में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। गड़बड़ी पाई जाने के बाद नर्सिंग स्कूल की प्रभारी डॉ निशा प्रसाद ने मामले की शिकायत सरायढेला थाने में की है। शिकायत पर 10 अभ्यर्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। प्राथमिकी में नंदिनी , शिवानी , मंजू गोप, हुसैनी आरा, पूजा , पल्लवी , उमे सलमा, पायल , अंजली और स्नेहलता को नामजद किया गया है….
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इन पर फर्जी मार्क्सशीट देने का आरोप है। बता दें कि नर्सिंग स्कूल में सरकार के स्तर पर 15 अभ्यर्थियों का डीजीएनएम (डिप्लोमा इन जेनरल नर्सिंग मिडवाइफरी) कोर्स के लिए एडमिशन होना है, जिसकी परीक्षा जेसीईसीटीबी द्वारा लिया गया था। रिजल्ट आने के बाद 15 अभ्यर्थियों ने नर्सिंग स्कूल में पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के लिए डीजीएनएम की मार्क्सशीट जमा की। एडमिशन से पूर्व मार्क्सशीट का जेसीईसीटीबी के द्वारा जारी मार्क्सशीट से ऑनलाइन मिलान किया गया। उसमें खुलासा हुआ कि 15 में 10 अभ्यर्थियों के मार्क्सशीट में छेड़छाड़ की गई है। जेसीईसीटीबी के रिजल्ट में कम अंक मिले थे, लेकिन एडमिशन के लिए जो मार्क्सशीट प्रस्तुत की गई, उनमें ओवरराइटिंग कर 20 से 25 नंबर बढ़े हुए मिले…..