प्रशांत किशोर की जबरन गिरफ्तारी के खिलाफ जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका

बिहार :जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर के पटना गांधी मैदान में आमरण अनशन से जबरन की गई गिरफ्तारी के खिलाफ जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित अम्बेडकर चौक के पास जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस मौके पर जनसुराज कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर के गिरफ्तारी का जमकर विरोध करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अम्बेडकर चौक पहुंचे, जहां पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के बाद जनसुराज कार्यकर्ता का कहना था कि बीपीएससी में हुई भारी पैमाने पर गड़बड़ी के खिलाफ पिछले चार दिनों से प्रशांत किशोर गांधी मैदान पटना के महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष आमरण अनशन पर बैठे हुए थे। लगातार प्रशांत किशोर को छात्रों का समर्थन मिल रहा था। प्रशांत किशोर के पक्ष में छात्र नौजवान गोलबंद हो रहे थे। जिससे घबराकर बिहार सरकार की पुलिस जबरन प्रशांत किशोर को सुबह में दलबल के साथ गांधी मैदान पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं प्रशांत किशोर को पुलिस प्रशासन के द्वारा पटना के बजाय फतुहा ले जाकर रखा। पुतला दहन कर रहे जनसुराज के कार्यकर्ताओं ने कहां कि अगर छात्रों के मांगों पर बिहार सरकार ध्यान नहीं देती है तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बिहार में बीपीएससी परीक्षा में भारी पैमाने पर धॉंधली हुई है। परीक्षा को रद्द कर एक बार फिर से परीक्षा लेने की मांग छात्रों द्वारा हो रही है। जिसे सरकार को अविलंब पूरा करना होगा, नहीं तो इससे बड़ा आंदोलन आने वाले दिनों में होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!