रिश्वतखोरों के खिलाफ इस नंबर पर करें शिकायत, प्रशासन तुरंत लेगी एक्शन

भ्रष्टाचार पर शिकंजा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

DGP ने जानकारी दी कि जहां-जहां रिश्वतखोरी की संभावना अधिक है, वहां एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा हेल्पलाइन बोर्ड लगाए जाएंगे।

झारखंड में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए अब राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

इसी क्रम में DGP अनुराग गुप्ता ने आम जनता से अपील की है कि वे रिश्वतखोरी के मामलों की सूचना दें। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

DGP ने जानकारी दी कि जहां-जहां रिश्वतखोरी की संभावना अधिक है, वहां एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा हेल्पलाइन बोर्ड लगाए जाएंगे।

अगले एक हफ्ते में ये बोर्ड सभी प्रमुख सरकारी कार्यालयों में नजर आएंगे। इन बोर्डों पर हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number) प्रदर्शित होंगे, जिन पर लोग भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

हेल्पलाइन नंबर जारी

DGP ने बताया कि लोग भ्रष्टाचार की शिकायत करने के लिए इन नंबरों का उपयोग कर सकते हैं:

9431105678

06512710001

1064

उन्होंने कहा कि कई बार लोग शिकायत तो करते हैं, लेकिन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में आगे नहीं आते। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे निडर होकर भ्रष्ट अधिकारियों को बेनकाब करने में सहयोग करें।

About Author

error: Content is protected !!