दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच नमो भारत कॉरिडोर के अलावा 13 किलोमीटर लंबे दिल्ली खंड का उद्घाटन करने वाले हैं. उद्घाटन 11 बजे किया जाएगा. इस दौरान प्रधानमंत्री साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर की यात्रा करेंगे. 5 जनवरी की शाम पांच बजे से यात्रियों के लिए यह खुल जाएगा. 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें यात्रियों को मिलने लगेंगी. न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ साउथ तक का किराया स्टैंडर्ड कोच के लिए 150 रुपये और प्रीमियम कोच के लिए 225 रुपये यात्री को चुकाने होंगे….
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Namo Bharat Corridor News : छह किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड
नये बने 13 किलोमीटर के खंड में से छह किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड है. इसमें कॉरिडोर का एक प्रमुख स्टेशन आनंद विहार भी शामिल है. यह पहली बार है, जब नमो भारत ट्रेनें अंडरग्राउंड भाग पर चलेंगी. इस उद्घाटन के साथ ही नमो भारत ट्रेनें अब दिल्ली पहुंच सकेंगी. वर्तमान में साहिबाबाद और मेरठ साउथ के बीच कॉरिडोर का 42 किलोमीटर लंबा हिस्सा चालू है. इसमें नौ स्टेशन हैं…..
मेरठ शहर अब दिल्ली से सीधे जुड़ गया
प्रधानमंत्री ने 20 अक्टूबर 2024 को साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर लंबे खंड का उद्घाटन किया था. इस उद्घाटन के साथ, नमो भारत कॉरिडोर कुछ लंबा हो जाएगा. यह बढ़कर 55 किलोमीटर हो जाएगा, जिसमें कुल 11 स्टेशन होंगे. इस भाग पर परिचालन शुरू होने से मेरठ शहर अब दिल्ली से सीधे जुड़ गया है. इससे यात्रा का समय एक तिहाई कम हो जाएगा, जिससे यात्री न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक सिर्फ 40 मिनट में यात्रा कर सकेंगे…..
जनकल्याण को पूरी तरह समर्पित सरकार चाहिए: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में 12,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास से पहले कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की जनता को चौतरफा विकास के साथ-साथ जनकल्याण को पूरी तरह समर्पित सरकार चाहिए….