धनबाद: कुमारडूबी के डाउन लाइन कुमारधुबी रेलअंडर ब्रिज के समीप ट्रेन से गिर जाने के कारण एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, आसपास के लोगों ने इसकी सूचना रेल पुलिस एवं स्थानीय पुलिस को दी..
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौके पर कुमारडूबी ओपी प्रभारी पंकज कुमार एवं रेल पुलिस के दो जवान पहुंचे और घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए धनबाद SNMCH भेज दी गई है, प्रत्यक्ष दर्शी स्थानीय निवासी बलराम अग्रवाल उर्फ बल्लू ने बताया कि अहले सुबह डाउन लाइन से एक यात्रा कर रहे एक यात्री ट्रेन से गिर गया जिसकी बाएं पैर में गंभीर चोट आई है देर ना करते हुए इसकी सूचना रेल पुलिस एवं स्थानीय पुलिस को दी गई…
मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और घायल व्यक्ति से पूछताछ किया पूछताछ के क्रम में घायल व्यक्ति ने अपना नाम पवन कुमार पिता सिद्धेश्वर पाल पता अकबरपुर,नवादा (बिहार) बताया, यात्री के पास से एक बैग भी बरामद हुआ है उसके बैग में उसका बैंक पासबुक सहित कई पहचान पत्र भी मिले हैं…
स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना झारखंड सरकार द्वारा संचालित 108 एंबुलेंस पर दी गई एंबुलेंस पहुंचकर घायल व्यक्ति को अपने साथ धनबाद लेकर चली गई। घायल व्यक्ति का उम्र लगभग 40 साल हो रहा है जो अपने आप को बिहार के नवादा जिला का रहने वाला बता रहा है पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि वह अपने किसी रिश्तेदार के घर आसनसोल जा रहा था और किस परिस्थिति में ट्रेन से गिरा उसे कुछ मालूम नहीं है रेल पुलिस और कुमारधुबी पुलिस उसके घर वाले से संपर्क करने की प्रयास कर रही है…