धनबाद: तोपचांची प्रखंड हरिहरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोरकोट्टा ग्राम पंचायत के पश्चिम दिशा में स्थित नया बांध के समीप बुधवार को एक बहियार खेत से दुर्गन्ध देती शव को हरिहरपुर थाना पुलिस ने बरामद किया है। शव की पहचान हरिहरपुर गांव निवासी स्व सरजू सिंह का पुत्र टिकला सिंह (45) के रूप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस के अनुसार, टिकला सिंह के शरीर पर धारदार हथियार से काटे जाने के कई जख्म पाए गए हैं। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है और संदेह के आधार पर कोरकोट्टा गाव निवासी कपिल ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, टिकला सिंह की हत्या कर उसके शरीर में नमक डालकर खेत में गाड़ दिया गया । पुलिस घटना के बाद जांच-पड़ताल में जुट गई है।