ATM मशीन उखाड़ कर ले जाने के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ATM मशीन उखाड़ कर ले जाने के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो: बोकारो में एटीएम उखाड़कर ले जाने के मामले में दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना बोकारो के चंदनकियारी और नावाडीह थाना क्षेत्र की है।

बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व अपराधियों ने चंदनकियारी में एटीएम उखाड़कर ले भागा था। जिसके बाद पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी। गुप्त सूचना पर पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। उसी के निशानदेही पर पुलिस ने एटीएम को भी बरामद करने में सफलता हासिल की।

इसी मामले को लेकर बोकारो एसपी ने कहा कि एटीएम मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जांच चल रही है। अगर अन्य लोग भी इसमें संलिप्त होंगे तो उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

About Author

error: Content is protected !!