सीआईएसएफ टीम ने कोयला लोड दो ट्रैक्टर को किया जब्त

सीआईएसएफ टीम ने कोयला लोड दो ट्रैक्टर को किया जब्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरासा : निरसा थानांतर्गत मुगमा स्टेशन रोड स्थित हाई स्कूल के समीप बुधवार रात शीतलपुर सीआईएसफ हेड क्वार्टर की टीम ने छापामारी कर कोयला लदा दो ट्रैक्टर को जब्त किया। जब्त दोनों ट्रैक्टरों को निरसा पुलिस के हवाले कर दिया। टीम को सूचना मिली थी कि हाई स्कूल के बगल स्थित सक्षम भट्ठा में इन दिनों चोरी का कोयला ट्रैक्टर, पिकअप वाहन व बाइक साइकिल से धड़ल्ले लिया जा रहा है। फैक्ट्री में जमा कोयले को ट्रकों के माध्यम से जाली कागजात के माध्यम से पश्चिम बंगाल, बिहार एवं उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। इसी आधार पर सीआईएसएफ की टीम ने बीती रात्रि सक्षम फैक्ट्री के बगल जब छापेमारी करने पहुंची तो टीम ने देखा कि सक्षम फैक्ट्री के बाहर कोयला लोड दो ट्रैक्टर अंदर जाने के लिए खड़ा है। टीम के अनुसार फैक्टरी का मुख्य सरगना संजय सिंह, विजय यादव व विकास महतो है। सीआईएसएफ टीम के इस अभियान से तस्करों के बीच खलबली है।

About Author

error: Content is protected !!