मनियाडीह के बंदोजोर गांव में लगी भीषण आग से हजारों की संपत्ति खाक, तीन मवेशी जिंदा जले

मनियाडीह के बंदोजोर गांव में लगी भीषण आग से हजारों की संपत्ति खाक, तीन मवेशी जिंदा जले

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टुंडी:  पश्चिमी टुंडी मनियाडीह थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत अंतर्गत बंदोजोर गांव में भीषण आगजनी की घटना से घर में मौजूद सामान सहित तीन मवेशी जिंदा जल गये। साथ ही घर में मौजूद एक बाइक भी जल गई। घटना के बाद आसपास क्षेत्र के ग्रामीण सदमे में हैं।
बताया जाता है कि गुरुवार रात को बंदोजोर गांव के अशोक टुडू अपने घर में बोरसी जलाकर आग ताप रहे थे। इसी बीच वे शौच करने चले गए। आग धुंआ धुंआ हो रहा था। वे समझ नहीं पाये की आग धधक जायेगी। उसके जाने के बाद आग धधक उठी व पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया। वहां धधकती आग देखकर उसके स्वजन भी कुछ समझ पाते आग विकराल रूप लेकर पूरे घर को आगोश में ले लिया। इस दौरान घर के गोहाल में बंधे दो बैल व एक गाय जिंदा जल में गयी। वहीं घर में रखे सारे अनाज सामान के साथ बाइक भी जल गई। इस घटना के बाद ग्रामीण जुटे व आग को बुझाया। घटना की जानकारी भुक्क्तभोगी ने टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो को दी। विधायक ने तत्काल इसकी सूचना टुंडी बीडीओ व सीओ को दिया। सूचना पाकर बीडीओ विशाल पाण्डेय,सीओ जितेन्द्र प्रसाद घटनास्थल पूरे टीम के साथ पहुंचे व क्षतिपूर्ति का जायजा लिया। इस घटना से पूरा परिवार व आसपास के ग्रामीण सदमे में हैं। अंचलाधिकारी ने बताया कि जो भी सरकारी मुआवजा बनता है हम तुरंत जांच रिपोर्ट के आने के बाद स्वीकृति के लिए धनबाद मुख्यालय भेज देंगे। इधर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो बाहर रहने के कारण उन्होंने झामुमो वरिष्ठ नेता बसंत महतो व विधायक प्रतिनिधि फूलचंद किस्कू को घटनास्थल पर भेजा। नेता द्ववं ने पीड़ितों से मिलकर आर्थिक नगद मदद की। इधर जिप सदस्य मीणा हेमब्रम भी पहुंची व क्षतिपूर्ति का जायजा लिया।

About Author

error: Content is protected !!