बढ़ती हुई अपराधीक घटनाओं के खिलाफ धनबाद जिला तेली साहू समाज ने रखा प्रेस कॉन्फ्रेंस

धनबाद जिला तेली साहू समाज की ओर से आज बरवाअड्डा अंतर्गत अपना ढाबा में प्रेस कांफ्रेंस रखा गया, जिसमे लगातार तेली साहू समाज के लोगों एवं अन्य समाज के लोगों के ऊपर हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर चर्चा की ओर उसके बाद धनबाद जिला तेली साहू समाज कि और से 18. 12. 2024 दिन बुधवार समय 10 बजे जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक धरना स्थल में एक दिवसीय धरना रखने का फैसला किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जगदीश साव ने सभी से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर एक दिवसीय महाधरना को सफल बनावें।

आशोक साव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन को अब नींद से जागना चाहिए और अपराधियों को दबोचना चाहिए।
समाजसेवी रंजन गुप्ता ने कहा समाज एकजुट होकर की चट्टानी एकता का परिचय दें।
देवू महतो ने कहा धनबाद में अपराधिक गतिविधियाँ बढ गयी है।
शंकर महतो ने कहा अपराधियों की दहशत लोगों में कायम है।

मौके पर धनबाद जिला अध्यक्ष जगदीश साव, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अशोक साव, समाजसेवी रंजन गुप्ता, समाजसेवी देबू महतो, सिंदरी विधानसभा प्रत्याशी शंकर महतो, टुंडी विधानसभा प्रत्याशी भजन साव, वकील साव, निमाई साव,भारती देवी, त्रिभुवन महतो, राजेंद्र साव, पिंकू साव, करण साव, बलदेव प्रसाद साव, महेंद्र साव, सुबोध, अजय साव, इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित हुवे।

 

About Author

error: Content is protected !!