युवक पर लाठी डंडे और चाकू से जानलेवा हमला…

युवक पर लाठी डंडे और चाकू से जानलेवा हमला…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो : 4 अज्ञात लोगों ने अचानक कर दिया हमला

देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में लोगों का भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सेक्टर-4 थाना की पुलिस तुरंत पहुंची। पुलिस को देखते ही अज्ञात लोग जो लाठी डंडे व चाकू से मार कर रहे थे वह फरार हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर रुप से जख्मी व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए पुलिस ने बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया है।

बताते चले कि शाम के वक्त करीब 6:30 के बीच की घटना है, जब सिटी सेंटर मे हजारों लोग जमा थे, उसी वक्त हमलावरो ने अचानक युवक पर हमला कर दिया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दिया है।

पुलिस ने मौके से दो बाइक भी बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस आसपास में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को खंगालने का काम शुरू कर दिया है। उसी के सहारे हमलावरो तक पहुँचने की कोशिश शुरू कर दी है।

About Author

error: Content is protected !!