नालसा व झालसा के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बैठक

बोकारो : मिथलेश कुमार नालसा व झालसा के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर तथा चेक बाउंस के मामले पर 12 दिसम्बर को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के साथ एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति ने की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

न्यायालय परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए एसीजेएम प्रजापति ने लोक अदालत में किस तरह से चेक बाउंस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामलों का निष्पादन कराया जाए पर विचार विमर्श किया। साथ ही बताया कि पुराने मामले में भी स्पेशल मध्यस्थता के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच समझौता करा कर मामले का निष्पादन कराने का प्रयास किया जा रहा है। आगे बताया कि न्यायालय से जो भी नोटिस या वारंट का तमिला थाना को भेजा गया है उसे त्वरित कार्रवाई करने का आदेश संबंधित थाना को दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी अधिवक्ताओं के सहयोग से लगातार लोक अदालत में मामलों का निष्पादन कराया जा रहा है।

उम्मीद है कि इस बार भी राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निष्पादन कराने में भी अधिवक्तागण का सहयोग मिलेगा। साथ ही प्रजापति ने अपने स्टाफ को यह निर्देश दिया कि चेक बाउंस के मामलों में निर्गत वारंट का तामिला तुरंत संबंधित थाना से प्राप्त करें, ताकि मामलों का निष्पादन हो सके।

बैठक में सुभाष कटरियार, अनील कुमार प्रजापति, सुशील सिंह, सोमेश कुमार सिन्हा, रियाज अंसारी, जीवन सागर, संजय कश्यप, पवन कुमार सहित दर्जनों अधिवक्तागण मौजूद थे।

About Author

error: Content is protected !!