अभियुक्तों की गिरफ्तारी में टुंडी थाना हो रही नाकाम,अभियुक्तों द्वारा मिल रही मुकदमा उठाने की धमकी,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टुंडी थाना कांड संख्या 29/ 2024 के प्राथमिक अभियुक्त किरण देवी को टुंडी पुलिस गिरफ्तार करने में रही नाकाम ।।

धनबाद : टुंडी : विगत 10 अप्रैल 2024 को किरण देवी के द्वारा अपनी सास (आदि देवी )पर जान मरने की नीयत से कुल्हाड़ी से गर्दन पर हमला किया गया था, के आरोप में टुंडी थाना कांड संख्या 29/ 2024 में किरण देवी को प्राथमिक मुख्य अभियुक्त बनाया गया । परंतु आज तक टुंडी पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा किरण देवी को गिरफ्तार करने में नाकाम रही। इधर लगातार किरण देवी और अजय साव के द्वारा उपरोक्त मुकदमे को उठाने की धमकी दी जा रही है और साथ ही यह धमकी दी जा रही है कि अगर आने वाले 15 दिनों के अंदर उपरोक्त केस को खत्म नहीं किया गया तो आदि देवी और उसके पूरे परिवार को मौत के घाट उतार देंगे ।

उपरोक्त सूचना लिखित रूप से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण), वरीय पुलिस पदाधिकारी धनबाद, साथ ही टुंडी थाना प्रभारी को कई बार दी गई इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन पता नहीं क्या चाहती है ??

अगर सूचीका आदि देवी या उसके पूरे परिवार के साथ किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित होती है,तो इसकी सारी जवाबदेही थाना प्रभारी महोदय ,टुंडी एवम् अनुसंधानकर्ता महोदया ( IO )की होगी ।।

पुलिस प्रशासन की नाकामी की वजह यह भी है कि कोई अप्रिय घटना हो जाने के बाद प्रशासन द्वारा कार्यवाही का दिखावा किया जाना झारखंड में कोई नई बात नहीं अक्सर यह देखने में आता है कि प्रशासनिक नाकामी के कारण विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जाती है ,अगर समय से पूर्व मिली खुफिया रपट के आधार पर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई को तत्पर किया जाए तो दुर्भाग्यपूर्ण और अप्रिय वारदातों पर अंकुश लगाया जा सकता है परंतु हमारे टुंडी पुलिस थाना प्रभारी के द्वारा ऐसी नाकामी आम बात हो गई है।

About Author

error: Content is protected !!