धनबाद: धनबाद थाना क्षेत्र के बारामुड़ी खटाल के पास चोरी का कोयला जमा किया जा रहा था। धनबाद थाना की पुलिस ने छापेमारी कर मौके से 71 बोरा पोड़ा कोयला पकड़ा। कोयले का वजन करीब 30 क्विंटल है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मामले में बारामुड़ी के मुकेश यादव, श्रवण यादव, अमर यादव, पवन कुमार, आलोक सिंह और धर्मवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
धनबाद थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर ने बताया कि कोयला जमा करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर मौके से एक पिकअप वैन भी पकड़ी है। उस गाड़ी के मालिक और चालक को भी आरोपी बनाया गया है। एक बाइक भी मौके से जब्त की गई है। जिनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है, उनकी तलाश की जा रही है।