संजय मल्होत्रा भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर होंगे। केंद्रीय कैबिनेट ने सोमवार को नए गवर्नर के रूप में उनके नाम को मंजूरी दी। वह मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। जानकारी के मुताबिक संजय बुधवार, 11 दिसंबर को नए गवर्नर के रूप में कार्यभार संभालेंगे। बता दें कि संजय 1990 बैच के IAS अधिकारी हैं। उनकी नियुक्ति 3 साल के लिए हुई है। वर्तमान में वह रेवेन्यू सचिव का पदभार संभाल रहे हैं।श्री संजय मल्होत्रा, 1990 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की है। वहीं अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!फाइनेंस और टैक्सेशन में है व्यापक अनुभव
अपने 33 वर्षों से अधिक के करियर में संजय मल्होत्रा ने पॉनर, फाइनेंस और टैक्सेशन, आईटी, माइनिंग समेत विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान दिया है। वर्तमान में वे वित्त मंत्रालय में सचिव (राजस्व) हैं। अपने पिछले कार्यभार में, उन्होंने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग में सचिव का पद संभाला था। उन्हें राज्य और केंद्र सरकार में फाइनेंस और टैक्सेशन में व्यापक अनुभव है।