झारखंड : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूडीह के स्वर्णरेखा नदी में बीते शुक्रवार की शाम एक 18 वर्षीय युवक मनीष कुमार डूब गया था। इस घटना के तीन दिन बाद आज यानी 9 दिसंबर को मनीष का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मौके पर मनीष के परिजन भी मौजूद थे,जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!