ओझा ने भड़काया और भयानक कांड कर गयी चाची

पलामू: जिस मासूम बच्चे को बेटा-बेटा बोलकर गोद में खेलाया, खाना-पीना से लेकर लालन-पालन तक किया, उसी बच्चे की जान ले ली। चाची सुनीता देवी ने उस बच्चे की सांसें छीन ली एक ओझा के कहने पर। यह बच्चा कोई गैर नहीं था। उसके ही जेठ और गोतनी का बेटा था। उसके जेठ का नाम अखिलेश सिंह है। वहीं, जिस आठ साल के बच्चे की हत्या की गयी उसका नाम प्रेम था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने संदेही गुनहगार महिला सुनीता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। सुनीता देवी के पति का नाम जमुना सिंह है।

पुलिस को दिये अपने बयान में चाची सुनीता ने बताया कि उसने भतीजे की हत्या कर गोतनी से अपने बेटे की मौत का बदला लिया है। उसने बताया कि गुजरे पांच रोज पहले उसका एक साल का बेटा चल बसा। बेटे के देहांत के बाद वह अपने रिश्तेदार के घर आने-जाने लगी। इसी क्रम में वह एक ओझा के संपर्क में आ गयी। बेटे की मौत से दुखी सुनीता देवी को बताया गया कि उसकी गोतनी ने डायन-भूत कर उसके बेटे को मार दिया है। यह बात सुनीता के दिलो-दिमाग में घर कर गया। वह हर हाल में अपनी गोलती नी गोद सूनी करने के फिराक में जुट गयी।

सुनीता को बीते रविवार को मौका मिल गया। गोतनी का बेटा आठ साल का प्रेम कुमार सिंह अपने घर के पास खेल रहा था। सुनीता देवी बच्चे को चॉकेलेट खिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर साथ ले गयी। घर से करीब एक किलोमीटर दूर ले जाकर अरहर के खेत में गला दबा कर उसे मौत की नींद सुला दिया। बच्चे की डेड बॉडी खेत में छोड़कर वह वापस घर लौट आयी।

इधर, शाम तक बच्चा घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी। घंटों

About Author

error: Content is protected !!