सड़क विवाद को लेकर दो भाइयों में छिड़ी जंग,बड़े भाई ने मारी छोटे को गोली

बिहार के औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विषैणी गांव में सड़क विवाद को लेकर आज सुबह उक्त गांव रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। इसी बीच दो भाई के बीच गोलीबारी की घटना घट गई। जानकारी के अनुसार बड़े भाई ने छोटे भाई सतेंद्र यादव को सर में गोली मार दिया,जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद गांव वालों ने घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया। जहां के डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया। वही घायल के परिजनों ने बताया कि सतेंद्र के बड़े भाई योगेंद्र यादव ने जान से मरने की नियत से गोली चलायी हैं। जबकि घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना घटी हैं,लेकिन अभी तक कोई लिखित बयान हमे नहीं मिल सका है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही हैं। घटना में जो भी लोग शामिल होंगे उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नही जायेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!